29-February-2020


बेचारा शिक्षक ! बिना कसूर हो गया निलंबित ! जॉइन करने के अगले दिन ही ….. ऐसे हुआ पुरा वाकया



जशपुर मुनादी।।

कहते हैं सिर मुड़ाते ओले पड़े यह कहावत जशपुर जिले के एक शिक्षक पर चरितार्थ हो गयी ।मामला जशपुर जिले के सबसे विवादित और चर्चित कन्या माध्यमिक शाला से जुड़ा है।बताया जाता है कि नारायणपुर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शिवनाथ साय का 29 फरवरी को रिटायरमेंट होना था इसलिए नारायणपुर हाई स्कूल में वर्षों से पदस्थ शिक्षक देवचरण चौहान को हाईस्कूल से शिवनाथ साय के एवज में माध्यमिक शाला नारायणपुर का प्रभार सौंपा गया । जानकारी के मुताबिक देवचरण चौहान को 22 फरवरी को ही यहॉं जॉइन करना था लेकिन किन्ही कारणों से उन्होंने 27 फरवरी को ड्यूटी जॉइन किया लेकिन 28 फरवरी को यहाँ के शिक्षक राशिद खान द्वारा किये गए घिनौने करतूत की घटना सामने आ गयी और 28 फरवरी को ही यहाँ के स्टाफ सहित 5 पदस्थ शिक्षको को सस्पेंड कर दिया गया ।इसी मामले में कुनकुरी बीईओ और बीआरसी के विरुद्ध भी बड़ी कार्यवाही हो चुकी है।

आपको बता दें कि इसी स्कूल के प्रधान पाठक शिवनाथ साय आज याने 29 फरवरी को रिटायर होने वाले थे लेकिन 28 फरवरी को हुई कार्यवाही में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News