29-February-2020


खबर का असर, सीसी रोड निर्माण जांच के लिए टीम गठित, एसडीएम ने कहा प्रथम दृष्टया मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कारवाई



रंजीत सोनी की मुनादी।।

राजपुर नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में गेउर नदी से मुक्तिधाम तक 150 मीटर तक सीसी सड़क कागजों में ही बनकर तैयार हो गया और मौके पर 67 मीटर का ही सड़क मौजूद है इस खबर को मुनादी के द्वारा 13 फरवरी को प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था जिसमें राजपुर एसडीएम ने जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिये..नगर पंचायत राजपुर के स्तरहीन निर्माण कार्य हमेशा से सुर्खियों में रहते है स्तरहीन निर्माण कार्य तो कम से कम निर्माण होते भी लेकिन यहाँ तो निकाय के कर्मियों ठेकदार से मिली भगत करके अधूरे सीसी सड़क को कागजो में ही पूर्ण बता भुगतान का आहरण भी कर लिया नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 13 में वर्ष 2019-2020 में गेउर नदी से मुक्ति धाम तक 150 मीटर सी सी सड़क स्वीकृत थी लेकिन निर्माण कार्य सिर्फ 67 मीटर करके शेष निर्माण कार्य किये बिना ही 83 मीटर सीसी सड़क का भुगतान निकाय कर्मियों व ठेकदार की मिली भगत से आहरण कर लिया गया जिसकी शिकायत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कलेक्टर बलरामपुर एसडीएम राजपुर से की थी लेकिन ठेकदार व निकाय कर्मियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होने से निकाय कर्मियों व ठेकदार के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है लेकिन बीते शनिवार को एसडीएम राजपुर आर एस लाल के नगर पंचायत राजपुर औचक निरीक्षण से निकाय कर्मी सकते में आगए जब एसडीएम राजपुर ने गेउर नदी से मुक्ति धाम तक सीसी सड़क का अवलोकन कराने की बात कही जिससे निकाय कर्मी के पसीने छूट गए।

आर एस लाल, एसडीएम राजपुर में मुनादी को बताया कि गेउर नदी से मुक्ति धाम तक सीसी सड़क फाइल का अवलोकन किया गया प्रथम दृष्टया फाइल देखकर वितीय अनिमितता का मामला प्रतीत होता है लेकिन अनिमितता निर्माण कार्य से सम्बंधित है इसलिए दूसरे मामले में अन्य दूसरे तकनीक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाकर जाँच की कार्यवाही की जायेगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News