29-February-2020


बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉ संजय बेंडले, रोड एक्सीडेंट में घायलों के लिए बन रहे मसीहा, 5 सड़क हादसे में गम्भीर घायलों का किया सफल ....... पढें और जाने आपके शहर के न्यूरो सर्जन के बारे में



डॉ संजय बेंडले न्यूरो सर्जन, रोड एक्ससीडेंट में घायलो के लिए बन रहे मसीहा, पहले रोड एक्ससीडेंट के घायलों को कर दिया जाता था रेफर, बचाई अब तक 5 गम्भीर घायलों की बचाई जान

रायगढ़ मुनादी।

जिला मुख्यालय में स्थित बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में स्थाई न्यूरो सर्जन के आने के बाद जिले वासियो के लिए एक बड़ी सौगात मिल गई है। खास तौर पर जब जिले में सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन गम्भीर हादसे हो रहे हैं जिसमे कुछ बेहद गम्भीर चोट लगने पर त्वरित उपचार नही मिलने की वजह से बड़े शहर पहुंचने से पहले दम तोड़ देते हैं। ऐसे में सड़क हादसों में घायलों के त्वरित इलाज के मामले में पिछले काफी समय से बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में एक न्यूरो सर्जन की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे मरीजों की समस्या को देखते हुए बालाजी मेट्रो प्रबन्धन द्वारा कई बड़े हॉस्पिटल में सेवाएं दे चुके अनुभवी डॉ संजय बेंडले न्यूरो सर्जन को पदस्थ किया गया है।


बता दें कि डॉ संजय बेंडले रायगढ़ से पहले कोयंबटूर, कर्नाटक और गुजरात में सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें क्रिटिकल केस में महारत हासिल है अब तक रोड एक्सीडेंट 5 केस आये है और पांचों क्रिटिकल स्थिति में आये थे और आज बेहतर स्थिति में है और डॉ बेंडले की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दे कि जो पांच मरीज रोड एक्सीडेंट के आये थे पांचों अनकॉन्सेस स्थिति में थे जिन्हें मौत के मुंह से बचाना उनकी पहली चनौती रही और पहली प्राथमिकता में लिया और उसमें सफल भी हुए इस तरह के रोड एक्सीडेंट मरीज के ऑपरेशन तो 3 से 12 घंटे तक चले हैं। और अंततः सफल हुए हैं।

डॉ संजय बेंडले ने बताया कि एक यहां आने के बाद एक बच्ची के साथ रोड एक्सीडेंट के मामले में एक ब्रेन हेमरेज के पेशेंट का रोड एक्सीडेंट बेहद ही क्रिटिकल था। एक्ससीडेंट के बाद उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी इसकी सर्जरी करना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। ब्रेन हेमरेज की वजह से ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी गंभीर समस्या थी। सामान्यतः इस तरह के ऐसे क्रिटिकल रोड एक्ससीडेंट के मरीजों को सीधे रायपुर रेफर कर दिया जाता है लेकिन डॉ संजय बेंडले न्यूरो सर्जन ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और इसमें वे सफल भी हुए आज मरीज बेहतर है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।


डॉ संजय बेंडले न्यूरो सर्जन ने बताया कि वे मूलतः नासिक के रहने वाले हैं और परिवार में माता पिता भाई बहन से भरा पूरा परिवार है। उनकी एक बेटी है। प्रारंभिक शिक्षा नासिक में बाद हायर एजुकेशन मदुरई में हुई। देश के कई नामी अस्पतालों में सेवाएं देने के बाद पिछले 27 जनवरी से बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक खास बात जो उन्होंने कही वो ये है कि बालाजी मेट्रो अस्पताल का एटमॉस्फियर बहोत अच्छा है और मरीजों के अनुकूल भी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News