जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक ट्रेडिंग दुकान से लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है ।जानकारी के मुताबिक मामला पत्थलगाँव के मधु ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है।बताया जा रहा है ट्रेडिंग में काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर और आवक जावक देखने वाले दो कर्मचारियों ने अमानत में खयानत करते हुए दुकान के मालिक मधुसूदन अग्रवाल को अंधेरे में रखकर कई दिनों से स्टॉक में रखे माल को अवैध तरीके से खपाने के काम में लगे रहे ।करीब एक सप्ताह पहले मधुसूदन अग्रवाल को शक हुआ ऑफ उन्होंने जब स्टॉक मिलाना शुरू किया तो इनके होश उड़ गए ।पता करने के दौरान पता ये चला कि दोनो कर्मचारी धीरज गुप्ता एवं अन्य एक ने मिलकर करीब40 लाख के किराना समान पर हाथ फेर चुके थे ।
मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटेर ने अवैध तरीके से माल खपाने की बात को कबूल कर लिया है और यह भी कबूल किया कि इस हेराफेरी का मास्टर माइंड धीरज गुप्ता है ।बहरहाल पूरे मामले को लेकर गवाह के साथ मधुसूदन अग्रवाल पत्थलगाव थाने में शिकायत करने जा रहे है ।उन्होंने बताया कि पूरे आंकड़े और गवाह के साथ थाने के समक्ष तथ्य रखे जाएंगे ।

