रंजीत सोनी की मुनादी।।
राजपुर में संचालित सनसाईन कानवेंट स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया,स्कूल प्रबंधन ने बताया की इस विद्यालय का नीव हमने 2012 में 50 बच्चों से रखा था जबकी आज हमने अपने समस्त स्टाफों और विद्यालय के डायरेक्टर विनोद अग्रवाल के अत्थक प्रयासों से सफतम 8 वर्ष पूर्ण कर लिया है।इस संस्था ने इन 8 वर्षों के सफर में कई सराहनीय कार्य किये हैं जिसमें मुख्यरुप से एसे बच्चों को पढ़ाने का काम किया है जिनके अभिभावक अध्ययन के दौरान अध्ययन शुल्क जमा करने में सक्षम नही हैं,हम आपको बता दें की इस संस्था ने लगभग 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है।आज के दौर में प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्ययन शुल्क बहोत ही महंगा हो चुका है इसके बावजूद भी इस संस्था ने निसवार्थ भाव से एसे बच्चों को शिक्षा दे रही है।
इस संस्था ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मानशिक व शाररिक रुप से प्रबल बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव व खेलकूद का भी आयोजन कराया जाता है,इसी कड़ी में संस्था के द्वारा आज बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया गया,इस प्रस्तुति को देखने के लिए बच्चों के अभिभावक गंण व समस्त अतिथि गंण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस कार्क्रम में जे.आर.नागदेव सहायक शिक्षा विकास खंड अधिकारी,नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लाकड़ा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल,एल्डरमैन राजीव गुप्ता,सुधीर अम्बष्ट,पार्षद बूंदकुंवर पैकर,विश्वास गुप्ता,धरम सिंह,स्कूल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर विनोद अग्रवाल,प्रेम पांडेय,उमा पांडेय, राघवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा संस्थान और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ अपना आशिर्वचन दिया।

