29-February-2020


गांधी गंज स्थित एक दुकान में लगी आग, भयानक हादसा होते ऐसे बचा, जरा सी और चूक और घट सकती थी बड़ी घटना, लाखो के नुकसान की खबर ..... पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

शहर के स्टेशन रोड गांधी गंज गली में स्थित पंजाब मिल स्टोर में लगी आग मिली जानकारी के अनुसार गांधी गंज स्थित बीत देर शाम लगभग 8:45 बजे आग लग गई।बताया जा रहा है कि दुकानदार साढ़े 8 बजे के करीब दुकानदार, दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। करीब 9 बजे के आस पास बगल में संचालित जय माता दी मोबाइल के संचालक संतोष पुरूषवानी ने धुंआ आने से एलर्ट हुए जब अपने दुकान से बाहर निकलकर देखा तो बगल में ही स्थित पंजाब मिल स्टोर जो बन्द हो चुकी है से धुंवा बाहर निकल रहा है । और अंदर आग धधक रही है।

इसकी जानकारी बिना समय गंवाए संतोष पुरुषवानी द्वारा दुकान मालिक रिंकू अरोरा को दी और लगे हाथ नगर सेना की फायर बिग्रेड एवं बिजली ऑफिस को फोन करके जानकारी दी फोन पर तत्काल फायर ब्रिगेड सहित बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और जहां एक तरफ़ बिजली का कनेक्शन काटा गया तो दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया फिलहाल कितने का नुकसान हैं अभी यह कह पाना मुश्किल है बताया जा रहा है कि पुरानी बैटरीया और नए बैटरियों की भी जलने की बात सामने आ रही है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहे हैं। साथ ही दुकान में रखे कागजात वगैरह भी आग की भेंट चढ़ गई।


पड़ोसी जय माता दी मोबाइल के संचालक की सक्रियता से बड़ी घटना होते होते बाल बाल बची और जरा सी अन देखी से बगल की दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार एलइडी टीवी सीसी कैमरे पुरानी बैटरी और रिप्लेस वाली बैटरी के साथ कुछ नई बैटरी आग की चपेट में आकर जल गई। फिलहाल आग से कितने का नुकसान हुआ दुकान संचालक द्वारा आंकलन किया जा रहा है। आग लगने की प्रारंभिक वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News