01-March-2020


जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस ने कहा-नारायणपुर की घटना से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करो ….पूलिस और प्रशासन के लिए कह दी ये बात



जशपुर जिले के नारायणपुर में गुरु शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित किये जाने के मामले में काँग्रेस पार्टी के जशपुर जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि ऐसी घटनाएं समाज को डराने वाली होती है इसलिए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना जरूरी है ।पवन अग्रवाल ने आगे कहा कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति राज्य सरकार काफी गम्भीर होकर कार्य कर रही है और इनकी सुरक्षा में खतरा पैदा करने वालों को बख्शा नही जाता।नारायणपुर की घटना सामने आते ही पूलिस और प्रशासन ने बड़ी गम्भीरता के साथ मामले को सम्हाला और इस घटना से जुड़े दो की गिरफ्तारी के अलावे जांच की सघन कार्यवाही चल रही है।उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों पर सख्ती से कार्यवाही हो ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और हमारी बेटियां सुरक्षित रह सकें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News