जशपुर मुनादी।।
शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगाँव मे मधु ट्रेडर्स के कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये घपला किये जाने के मामले में नया मोड़ आया है । मधु ट्रेडर्स से कथित रूप से घपला करने वाले मास्टर माइंड धीरज गुप्ता के भाई मनोज गुप्ता का आरोप है कि एक करोड़ का घपला का आरोप लगाकर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे मधु ट्रेडर्स में काम करने वाले लेबर और आलोक अग्रवाल (बंटी) ,अमित अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, मदन अग्रवाल दो गाड़ियों में भरकर उनके घर मे घुस गए और धीरज गुप्ता को ढूंढने लगे ।धीरज जब नही मिला तो उन्होंने जबरन मुझे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और सीधे गोदाम लेकर पहुंच गए ।वहां पहुंचते ही उसके साथ मार पीट शुरू हो गयी और 2 घण्टे तक बंधक बनाकर वहाँ मारपीट की गई इस बीच मनोज गुप्ता की बहन चंदा गुप्ता को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने पत्थल गाँव थाना प्रभारी को फोन कर मदद मांगी लेकिन उन्हें पूलिस से कोई मदद नही मिली फिर 112 को भी फोन लगाकर सबकुछ बताया गया लेकिन 112 ने भी कोई रिस्पॉन्स नही दिया आखिरी में मनोज गुप्ता की माँ एवं अन्य घरवाले गोदाम पहुँचे तब जाकर उसे छोड़ा गया। इस मामले में व्यापारी मधुसूदन अग्रवाल का कहना है कि हमने सिर्फ पुछताछ की है और मामले की FIR दर्ज कराने थाने में बैठा हूँ।
मनोज की बहन चंदा गुप्ता ने बताया कि उनका भाई धीरज कल से ही मधु ट्रेडर्स के संचालकों के डर से लापता हो गया है ।उन्होंने बताया कि कल सुबह गोदाम के ही किसी ने धीरज को फोन कर बताया था कि गोदाम के एक कर्मचारी को मधु ट्रेडर्स वालों ने गोदाम में बंन्द कर दिया है और बिजली करेंट लगाकर पूछ ताछ कर रहे है।बिजली करेंट से टार्चर किये जाने की खबर सुनकर धीरज डर के मारे कही भाग गया है परिजन भी उसे ढूंढ रहे है।

चंदा गुप्ता ने बताया कि उसके भाई मनोज ने बंधक से मुक्त होने के बाद शाम को पत्थलगांव उंसके साथ किये गये मार पीट और बंधक बनाए जाने की घटना की लिखित में शिकायत की है लेकिन उसकी शिकायत पर पूलिस ने अबतक कुछ नही किया इसलिए अब मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि व्यापारी मधुसूदन अग्रवाल ने इस मामले में लगाये गए आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वो इस मामले का पीड़ित है।

