01-March-2020


CAA विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा ले रहा था छात्र, उसे मिल गया देश छोड़ने का नोटिस, पढ़ाई भी अधर में लटका…….. पढ़िए पूरी खबर



सत्ता के चालों की मुनादी।।

CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक छात्र को गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस ने देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। छात्र पोलैंड का रहने वाला है और वह जाधवपुर यूनिवर्सिटी में वह अध्ययन कर रहा है। उसका नाम कामिल सिनिस्कि है।

किसी सरकार विरोधी रैली में शामिल होने पर किसी विदेशी छात्र को देश छोड़ने का नोटिस देने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले IIT मद्रास के एक जर्मन छात्र को CAA विरोधी रैली में शामिल होने के कारण देश छोड़ने का नोटिस दिया था। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना भी साधा है।

इससे पहले नॉर्वे के एक पर्यटक को भी CAA विरोधी रैली में शामिल होने के कारण उसे देश छोड़ने को कह दिया गया था। जेन मेट जोनशन नामक नॉर्वे के पर्यटक ने केरल के कोच्चि में प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस समय फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस ने कहा था कि जॉनसन ने वीजा नियमों का उलंघन किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News