01-March-2020


अभी जांच चल ही रही थी कि ठेकेदार ने नया रोड बनाना भी शुरू कर दिया, फिर हुई शिकायत तो अधिकारियों ने कहा ………. पढ़िए पूरी खबर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी।।

ठेकेदार शशांक जायसवाल के द्वारा नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 13 में वर्ष 2019-2020 में गेउर नदी से मुक्ति धाम तक 150 मीटर स्वीकृत सीसी सड़क का काम किया गया था लेकिन निर्माण कार्य सिर्फ 67 मीटर करके शेष निर्माण कार्य किये बिना ही 83 मीटर सीसी सड़क का भुगतान निकाय कर्मियों व ठेकदार की मिली भगत से आहरण कर लिया गया,जिसकी शिकायत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कलेक्टर बलरामपुर, एसडीएम राजपुर से की थी लेकिन इस शिकायत से ठेकदार व निकाय कर्मियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होने से निकाय कर्मियों व ठेकदार के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं,लेकिन बीते शनिवार को एसडीएम राजपुर आर एस लाल के नगर पंचायत राजपुर का औचक निरीक्षण से निकाय कर्मी सकते में आय गए,जब एसडीएम राजपुर ने गेउर नदी से मुक्ति धाम तक सीसी सड़क का अवलोकन कराने की बात कही जिससे निकाय कर्मीयों के पसीने छुप गए,वहीं एसडीएम राजपुर द्वारा शुरू की गई कार्यवाही की भनक लगते ही ठेकदार के द्वारा स्तरहीन अधूरे सीसी सड़क का निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है।जिसकी भनक लगते ही शिकायत करता सुनील गुप्ता मौके पे पहुंचकर निरीक्षण कर पुनः अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को मामले के सबंध में अवगत कराया,निकाय व ठेकेदार की कार्य प्रणाली को देखने ऐसा लगता है की दोनो की भूमिका संदिग्ध है।ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त ठेकेदार के द्वारा पूर्व में भी राजपुर नगरपंचायत में कराये गये कार्यों में मिलीभगत का खेल खेला गया होगा,जिससे जांच अधिकारी को ठेकदार के द्वारा पूर्व व वर्तमान में किये जा रहे सभी निर्माण कार्य की मौका व फाईल जाँच की जरूरत है।

CC road construction

आर एस लाल, एसडीएम राजपुर ने कहा है कि सूचना मिली है कि ठेकदार के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है लेकिन मामला जाँच में इसलिए सीसी सड़क निर्माण कार्य बंद कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया।

पीताम्बर सिंह धुर्वे, सीएमओ नगर पंचायत राजपुर ने मुनादी से कहा कि पता करवाता हु की किसके आदेश पे ठेकदार के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जाँच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद कराया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News