सूरजपुर मुनादी।
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी के द्वारा राजभर के 109 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाने का आदेश जारी किए थे जिसमें सूरजपुर जिले से 3 एएसआई को वरिष्ठता सूची के आधार पर एसआई के पद पर पदोन्नति दी गई है।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के 03 एएसआई को जिले के कप्तान श्री राजेश कुकरेजा ने उनके पदोन्नति के उपरांत दिनेश राजवाड़े महेश्वर सिंह व बसंत गुप्ता के कंधों पर स्टार लगाकर एसआई पद पर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए तीनों एसआई को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की यह शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सदैव अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने भी पदोन्नत हुए एसआई को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, एसआरसी प्रभारी अखिलेश सिंह व स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

