ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार, पुलिस ने सटोरिया को किया गिरफ्तार, मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
April 28, 2026



ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार, पुलिस ने सटोरिया को किया गिरफ्तार, मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में एक युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।

मौके पर मोबाइल की जांच में winx66.com आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News