विक्की नाग की मुनादी।।
जशपुर में भले ही लॉक डाउन के चलते लाखों पाबंदियां लगी हो लेकिन जंगली हाथी भला कहाँ मानने वाले न तो इन्हें कोरोना से मतलब न लॉक डाउन की परवाह ।इन मतवाले हाथियो पर भला किसका जोर चलता है।
ये हम केवल कह नही रहे बल्कि हमारे कैमरे में कैद वीडियो बता रहे हैं। दरअसल शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जशपुर जिले के जामटोली ग्राम पंचायत से सटे जंगल मे हाथियों का झुंड आ धमका और हाथी कही रात में बस्तियों में न घुस जाएं इसके लिए ग्रामीणों ने सूर्यास्त से पहके ही हाथियो को दूसरे जंगल की ओर खदेड़ दिया।
देख सकते हैं वीडियो में हाथियो के झुंड को ओर उन्हें भी जो शाम रहते हाथियो को दूसरे जंगल की ओर खदेड़ रहे हैं। आपको बता दें कि जशपुर में हाथियो की आवाजाही का क्रम जारी है।3 दिन पहले पत्थलगाँव के तमता में अकेले हाथी ने ग्रामीणों के नाक में दम कर दिया था।कई घरों को तोड़ दिए थे ।

