04-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :लॉक डाउन के दौरान आयी बुरी खबर,नौजवान ने लगा ली फाँसी, अब पूलिस कर रही है ....



ब्रजेश सिंह की मुनादी

खबर जशपुर जिले के लोदाम से आ रही है जहां एक युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली है।घटना शनिवार दोपहर को उजागर हुई जब ग्रामीणोंने आम के पेड़ में युवक का झूलता हुआ शव देखा।

जानकारी के मुताबिक लोदाम (बैगाटोली) सनिल मुंडा पिता संकर मुंडा 18 वर्ष,।कृषि कार्य करता था।,,रात को खाना खा कर सो गया शुबह लगभग 7 बजे पूरे घर वाले काम करने बस्ती से दूर अपना बाड़ी चले गए जहाँ साग सब्जी खेती करते हैं।इसी बीच दोपहर में गांव वाले जब भाजी तोड़ने गए तो देखे बैगाटोली के बगल में नदी किनारे आम पेड़ पर कोई लटका हुआ है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिश को दी पुलिश आने के बाद गांव वाले को बुला कर शव का पहचान कराया गया। बहरहाल अभी तक फांसी लगाए जाने के कारणों का पता नही चल पाया है।पूलिस जांच जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News