04-April-2020


Munaadi Breaking - इन्हें भी नही पता क्या होता है सोशल डिस्टेनसिंग, यहाँ है ये हाल ,पढ़िये खबर जानिए किस तरह यहां कोरोना को लेकर हो रहा है....



लैलूंगा मुनादी।।

जहां पूरे विश्व मे कोरोना जैसे महामारी के कारण हाहा कार मचा हुआ है वहीं लैलूंगा में कोरोना के प्रति घोर लापरवाही देखने को मिल रहा है नगर पंचायत सहित पूरे वार्डों में भीड़ इकठ्ठा कर के अपने मातहत कर्मचारियों से राशन वितरण कराया जा रहा है जो
नगर पंचायत के सी एम ओ सी पी श्रीवास्तव की घोर लापरवाही है सायद उनको डिटेन्स का मतलब ही नही पता है वैसे नगर पंचायत के सारे काम काज अपने निवास पर बैठे कर ही चला रहे हैं ,


न नगर में बजबजाती नालियों की सफाई हो रही है न नगर की गलियों की , और न ही कोरोना के प्रति जागरूकता न राशन वितरण में किसी डिस टेन्स का ख्याल रखा जा रहा है लैलूंगा नगर पंचायत में कोविड19 के प्रति घोर लापरवाही बरती जा रही है जबकि लैलूंगा में भी कई सन्धिगध मीले हैं जिन्हें होम आइसुलेशन कराया गया है पर अधिकारी अपने अपनी जिम्मेदारी से मुह मोड़े आराम फरमा रहे हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News