रंजीत सोनी की मुनादी।।
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना करोंधा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, 2 अप्रैल को जब एक नाबालिक लड़की दूसरे गाँव अपने सहेली के घर घुमने आई हुई थी जैसे ही लड़की लगभग रात्रि में 10 बजे घर के बाहर निकली, लड़की को अकेला देख कर आरोपी सकुन्दर महली पिता सुखन महली उम्र 20 वर्ष हाथ पकड़ कर जबरदस्ती जंगल की ओर ले गया और जबरन उसके साथ वहीं पर बलात्कार किया,वहीं पर एक नाबालिक लड़का था जो पुरी घटना को देख रहा था जिसने लड़की को बोला कि तुम मेरे कास्ट की हो और तुम मेरे साथ मेरे घर चलो उसने बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां पर भी उस लड़की के साथ बलात्कार किया।
सुबह दोनों लड़कों ने उस लड़के को छोड़ने घर से लेकर बाहर आए और उसे रास्ते में ही अकेला छोड़ कर भाग गए,लड़की ने फोन करके अपने पिता को अपने साथ हुए घटना के विषय में बताया तभी लड़की अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर करोंधा थाना में दोनों लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास को जैसे ही पूरे मामला का पता चला तो अपने सभी उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर एक लड़के को उसके जीजा के घर ग्राम देवरी और एक लड़के को ग्राम सुरबेना से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों के ऊपर धारा 363,376 (छ) क्र.342 ता ही 4,6 पास्को एक्ट तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।मुख्य रुप से इस पुरे कार्यवाही में उप निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास,प्रधान आरक्षक अजीत लाल,आरक्षक राजेंद्र गिरी,सुकेश एक्का,जुगेश्वर मरावी,नंद केश्वर राम पैकरा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

