रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना कोरंधा में प्रार्थी रंजीत रैतिया के द्वारा 21/03/2020 को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें यह उल्लेख था कि उसकी बेटी जो की नाबालिक है 14/03/2020 के रात्रि को बिना बताए घर से कहीं चली गई है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण घटना का अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, समस्त उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन से थाना करोंधा कि पुलिस के द्वारा एक टीम गठित किया गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार पुलिस के द्वारा किया गया, दिनांक 03/04/ 2020 को मुखबिर की सूचना मिली की गांव का ही एक लड़का उस लड़की को भगाकर ले गया है पूरे जिले में लाख डाउन के वजह से वह कहीं नहीं जा पा रहे हैं, लड़का कुसमी के ही ग्राम रामनगर अपने रिश्तेदार के घर लेकर आया हुआ है सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस लड़के को गिरफ्तार कर गुम हुई नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया गया,लड़की से पूछताछ करने के बाद पता चला कि लड़का ने 14/03/2020 को रात्रि में मिलने के लिए बुलाया था और वहीं से शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया, इस दौरान लड़के ने कई लड़की के साथ दुष्कर्म करने का बात भी बताया, पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप कर अपराधी के ऊपर धारा 363,366,376,2(ढ) भा द वी 4,6 पास्को एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।मुख्य रुप से इस पुरे कार्यवाही में उप निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास,प्रधान आरक्षक अजीत लाल,आरक्षक राजेंद्र गिरी,सुकेश एक्का,जुगेश्वर मरावी,नंद केश्वर राम पैकरा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

