असलम खान (धरमजयगढ़)की मुनादी// केेभर
खबर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से आ रही है।यहां के मांड नदी आमदरहा में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.बताया जा रहा है लगभग माहभर पुराना है यह कंकाल है ।सुचना पाकर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात शव का मामला दर्जकर आगे की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार कंकाल नदी में पत्थर के निचे दबा था.ग्रामीण की सुचना पर कंकाल को नदी से बाहर निकाला गया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही.अभी इस सम्बन्ध में और ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.आपको बता दें जहाँ मानव कंकाल मिला है ,ये वही जगह है कहाँ पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसे आमादरहा के नाम से जाना जाता है ,क्षेत्रवासी इसे डेंजर जोन घोषित कर चुके हैं.

