04-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- बच्चों के मध्यान्ह भोजन में डाल रहे डाका की अब खैर नहीं। मंत्री प्रतिनिधि ने उठाये कड़े कदम विशेष खबर के लिए पढ़िए.......



प्रतापपुर मुनादी से मुकेश गोयल की रिपोर्ट।।

कोरोना संक्रमण के दौरान स्कूली बच्चों के सूखे मध्यान्ह भोजन में डाका दाल रहे है समूह। मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके जांच के निर्देश दिए है। इधर बीईओ ने इसपर समूह को नोटिस भी जारी किया है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है,कई कक्षाओं में परीक्षाएं निरस्त कर जनरल प्रमोशन दे दिया गया है,स्कूलों में छुट्टी के कारण मध्यान्ह भोजन भी बन्द कर दिया गया था। इस बीच शासन ने एक आदेश जारी कर मध्यान्ह भोजन के राशन को सूखे राशन के रूप में प्रत्येक बच्चे को देने और घर घर पहुंचाने शिक्षकों की ड्यूटी लगाने निर्देश दिए थे। शासन के आदेशानुसार प्रायमरी स्कूल के बच्चों को चार किलो चावल,आठ सौ ग्राम दाल और मिडल स्कूल के बच्चों को आठ किलो चावल व बारह सौ ग्राम दाल देनी है,मीनू के आधार पर दाल रहर की होनी चाहिए। शिक्षकों ने शासन के आदेश के बाद शुक्रवार से इन्हें बांटना चालू कर तो दिया है लेकिन प्रतापपुर ब्लॉक में कई जगह से शिकायतें आनी आरम्भ हो गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार भेलकच्छ मे 800 ग्राम के जगह 500 ग्राम और मिडील मे 1200 ग्राम की जगह 500 ग्राम दाल दी गई है और वह भी मसूर की,इसी तरह रमकोला और अरचोका के स्कूलों में भी बांटा गया है,घर घर जाने की बजाए स्कूल में ही बुलाकर दे दिया गया है। राशन बांटने की जवाबदारी शिक्षकों की है फिर भी मध्यान्ह भोजन संचालक गड़बड़ी कर रहे हैं जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है,वहीं भेलकक्ष में गड़बड़ी की जानकारी के बाद बीईओ जनार्दन सिंह ने तत्काल समूह को नोटिस काट जवाब मांगा है और जवाब संतोषजनक व समय पर न मिलने के बाद एकतरफा कार्यवाही की चेतावनी दी है। इसके अलावा इस दूरस्थ क्षेत्र के अन्य कई स्कूल में भी राशन कम दिए जाने की शिकायतें आ रही है।

(कराएंगे सभी गांवों की जांच-बीईओ)
चर्चा के दौरान बीईओ जनार्दन सिंह ने कहा कि फिलहाल एक गांव से शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद समूह को नोटिस काटा गया है।उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त से बाहर है और वे प्रत्येक स्कूलों के गांव में अपने हिसाब से जांच कराएंगे, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी कार्यवाही की जाएगी।

(कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं निर्देश-कुमार सिंहदेव)
चर्चा के दौरान मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने कहा कि बच्चों को बांटे जाने वाले राशन की निगरानी करने सभी गांव में कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है,आज इन गांव में गड़बड़ी की जानकारी आई है जिससे सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराया गया है। लॉक डाउन के कारण परेशान ग्रामीणों के लिए यह राशन राहत पहुंचाने वाला है और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News