05-April-2020


लॉक डाउन के दौरान जशपुर में हो रहा अजब- गज़ब....कहीं हाथ टूटे तो कहीं दांत..पूलिस कर रही है...पढ़िये और जानिए क्या हो रहा है जशपुर में ....



जशपुर मुनादी//

लॉक डाउन के दौरान जशपुर में घरेलू मार पीट की घटनाओं में भारी इजाफा हो रहा है और यहाँ से अब मारपीट के अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे है 
पहला मामला  जशपुर जिले के पत्थलगाँव   थानाक्षेत्र का है  जहां लॉक डाउन के दौरान घरेलु मारपीट की घटना में एक महिला के तीन दाँत टूट गए।पूलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दांत तोड़ने वाली महिला आरोपी के खिकाफ जुर्म दर्ज कर लिया है ।जानकारी के मुताबिक पाकरगाँव मे जमीन विवाद को लेकर श्री मति सुखनी बाई ने अपनी माँ चेरो बाई का मार कर 3  दांत तोड़  दिए  जिस पर आरोपी सुखनी बाई के विरुद्ध पत्थलगांव थाने में 294 506 323 325 धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
दूसरी घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ घरेलू झगड़े में एक आदमी ने दूसरी पत्नि के बहकावे में आकर पहली पत्नि को इतना पीटा कि उसके हाथ टूट गए । राधेश्याम  घर मे रहकर  दूसरी पत्नी से मोबइल से बात कर रहा था जिसको लेकर पहली पत्नि ने आपत्ति जताई और फोन पर बात करने के लिए मना करने लगी ।इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नि में तकरार शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुँच गया। जानकारी के मुताबिक पति राधेश्याम ने  सिंचाई  करने वाले  पाईप से  पत्नि के ऊपर हमला कर दिया और इतना मारा कि बचाव करने के दौरान पत्नि का  हाथ टूट गया। पति के द्वारा किये गए मारपीट से नाराज होकर पत्नि नारायणपुर थाना पहुँच गयी और पति के खिलाफ़ शिकायत कर दिया।शिकायत के बाद महिला का मेडिकल चेक अप करवाया गया और फिर पति के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई

मार मार कर हाथ तोड़ दिया वहीं पत्नी को बुरी तरह मारने से उसके कमर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है वहीं पति का यह पहला मामला नहीं है अवैध तरीके के रखी पत्नी के चलते दोनो के बीच मे कई बार पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहा है । वहीं पति के गलत व्यवहार का यह मंजर आस पास के ग्रामीण हमेशा देख रहे हैं। कई बार पति के यह करतूत का पंचायत भी हो चुकी है लेकिन पत्नी के पतिव्रता ने हमेशा माफ् कर दिया है लेकिन इस बार पत्नी ने अपने पति को शबक सीखाने पुलिस से गुहार लगाई है । वहीं नारायणपुर प्रभारी ललित कुमार नेगी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला के घर टीम भेजी और कार्यवाही शुरू की वहीं गरीब परिवार होने के कारण  थाना प्रभारी ने उनके लिए अपना वाहन भेज कर महिला का मेडिकल भी कराया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News