05-April-2020


जशपुर ब्रेकिंग :लॉक डाउन के दौरान कर रहा था अवैध परिवहन,हुआ दर्दनाक हादसा,4 साल की बच्ची की गयी जान ,गाँव मे पसरा मातम …..पढ़िये पूरी खबर जानिए पूरा मामला



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के दोकडा में लॉक डाउन के दौरान बालू का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर की लापरवाही के चलते एक 4 साल की बच्ची की जान चली गयी

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ट्रेक्टर के द्वारा अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा था।

इस दौरान काफी तेज रफ्तार से परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ने दोकड़ा बस्ती में खड़े एक बिजली खम्भे को इतने जोर से ठोकर मार दिया कि बिजली खम्भा एक 4 साल की बच्ची के उपर धराशायी हो गया।आस पास में खड़े लोग इससे पहले कुछ समझ पाते बच्ची बिजली खम्भे के नीचे आ चुकी थी । किसी तरह बच्ची को खम्भे के नीचे से खींचकर बाहर निकाला गया ।बताया जा रहा है कि बच्ची के पैर और हाथ सहित कई जगह चोटे आयी हैं और उसे आनन फानन में इलाज के लिए झारखण्ड राँची अस्पताल ले जाया रहा था लेकिन लोदम पहुँचते ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसे लोदाम अस्पताल ले जाया गया लेकिन इससे पहले की उसका ईलाज शुरू हो पाता बच्ची की जान चली गयी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी तक घटना की सूचना पूलिस थाना दोकडा को नही दी गयी है ।

लोदाम शासकीय अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष ने बताया कि बच्ची का दोनो पैर बुरी तरीके से कट चुका था जिसके चलते काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी।बच्ची को वार्ड में भर्ती करखे ऑक्सीजन लगाया गया था लेकिन 2 मिनट के अंदर बच्ची की मौत हो गयी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News