05-April-2020


Munaadi Big Breaking - छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीन और मरीज स्वस्थ हुए, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर, राज्य में अब सिर्फ 3 मरीज



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।खबर है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 3 अन्य मरीजों को भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त कर दिया है ।इन सभी तीनो मरीजों का 48 घण्टे के अंदर 2 टेस्ट किए गए और दोनो टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एक महीने तक होम आईशोलोशन में रहने की सलाह देकर अस्पताल से छूती कर दी गयी है। 3 लोगों के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद प्रदेश में अब केवल कोरोना वायरस के 3 मरीज ही बचे है।

आपको बता दें कि अबतक प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कोरबा से मिले एक नाबालिग के साथ कूल मरीजों की संख्या प्रदेश में 10 हो गयी थी जिनमे 7 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इस बात की जानकारी स्वयं राज्य के स्वस्थ।मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News