05-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- बड़ी खबर: बेरहमी से एक युवक द्वारा अपनी मां समेत चार लोगों को मौत के घाट उतार खूनी खेल को दिया अंजाम...... खबर के लिए पढ़िए खास रिपोर्ट



अंबिकापुर मुनादी।
सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में लॉक डाउन के बीज दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। जहां एक युवक के द्वारा चार लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई और इतना ही नहीं कई जानवरों व पक्षियों को भी अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ के सरना पारा निवासी ईश्वर राम ने अपने ही गांव के बुजुर्ग महिला मनबसिया पैकरा उम्र 70 वर्ष राज कुवंर पैकरा मोहनराम बरगाह 50 वर्ष व जवाहर साय 70 वर्ष की देर रात तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद यह हत्यारा इतना ही नहीं रुका इसके द्वारा गांव की 3 मवेशी व 7 मुर्गियों को भी अपना शिकार बनाया इसी बीच ग्रामीणों की सूचना के उपरांत सीतापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बताया कि विगत कुछ महीनों से आरोपी गुमसुम व शांत रहता था परंतु देर रात अचानक से सनक उठा देखते ही देखते कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के द्वारा चारों शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया गया। कोई मामले को गंभीरता देख सरगुजा एसपी भी घटनास्थल हेतु रवाना हो चुके हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News