05-April-2020


Munaadi Breaking - छत्तीसगढ हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस को हुआ कोरोना, हालात गंभीर, ICU में भर्ती



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में हालांकि कोरोना के 10 मरीज पाए गए हैं जिसमें से 7 ठीक भी हो चुके हैं। अब मात्र 3 मरीज ही हैं जिनका इलाज AIIMS में चल रहा है । लेकिन यह खबर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व जज से जुड़ा हुआ है जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

छग हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। खबर के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

खबर के मुताबिक शुक्रवार को तकलीफ बढ़ने की वजह उनका सेंपल जांच में लिया गया, जिसमें उन्हें कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। खबर यह भी है कि उनकी स्थिति काफी चिंतनीय है और उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News