05-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में जिला प्रशासन ने किया ऐसा काम की ग्रामीणों के चेहरे पर आई खुशी की लहर..... खास खबर के लिए पढ़िए



सूरजपुर मुनादी ।। देवेंद्र सिंह की खास रिपोर्ट......
जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु एहतियात के तौर पर पूरे जिले को लॉकडाउन कर सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन लगातार लोगों से घरों में सुरक्षित रहने के लिए जागरुक कर रहा है। जिले का कोई भी गरीब परिवार लॉकडाउन की वजह से भूखा न रहे इसे लेकर अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है। ऐसे में सूरजपुर जिले के दूरस्थ इलाका बिहारपुर के पंडो जनजाति बाहुल्य खोहिर गांव समेत दर्जन भर गांव ऐसे है। जहां के ग्रामीणों को विगत कई वर्षों से कई कि.मी. का सफर तय कर राशन लाना पड़ता था परंतु अब कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर लाकडाउन के दौरान खोहिर गांव में ही शासकीय राशन वितरण की दुकान खोल दी गई है और साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को राशन दुकान का संचालन गांव में ही करने के निर्देश दे दिए है। वही लॉकडाउन के दौरान किसी भी ग्रामीण के घर राशन की परेशानी न होने के सख्त निर्देश दिए है। बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीण पंडो जनजाति दूरस्थ और पहुंचविहिनता का दंश विगत कई दशकों से झेलते आ रहे थे। ऐसे में कलेक्टर की पहल से पंडो जनजाति के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से खोहिर समेत कई गांव सटे हुए है। ऐसे में सूरजपुर जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण हमेशा से ही प्रशासन की पहुंच नहीं होती थी। पानी, सड़क, राशन जैसी समस्याएं यहां के ग्रामीणों के लिए आम बात थी। तकरीबन एक साल पहले जिले के कलेक्टर की पहल से सड़क और पानी की सुविधा लोगों तक पहुंची थी। वहीं लॉकडाउन के दौरान जब कलेक्टर दीपक सोनी को ग्रामीणों के राशन की समस्या की जानकारी मिली। तो पूरे एक दिन का सफर तय कर खुद गांव पहुंच गए और तत्काल राशन की दुकान गांव में ही खुलवाई।

वही ग्रामीणों के लिए एक वाट्अप ग्रुप बनाकर सभी ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को बताते रहने की अपील की है. कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। जहां वर्षों से समस्याओं से जूझते ग्रामीण कलेक्टर की पहल से काफी खुश हुए। पहली बार गांव में राशन मिलने से ग्रामीण काफी खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर की पहल के कारण आने वाले दिनों में गांव पर लगे, पहुंचविहिनता का ठप्पा भी हट जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News