जशपुर मुनादी ।।
छग में शराब को लेकर सियासत का पारा सातवें आसमान पर है।लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में शराब दुकान खोले जाने को लेकर सरकार की चल रही तैयारियों पर भाजपा सांसद गोमती साय ने कड़ा प्रहार किया है।सांसद ने कहा है एक तरफ पूरी दुनिया और पुरा देश कोरोना जैसे घातक संक्रमण से जूझ रहा है वही प्रदेश की सरकार का दिमाग शराब पर केंद्रित है और लॉक डाउन से पहले शराब दुकान खोलवाने की जुगत में लग गयी है ।शराब दुकान खोल जाने के पीछे सरकार की हड़बड़ी समझ से परे है।
मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में सांसद गोमती ने कहा कि जिस शराब बंदी की घोषणा को लेकर काँग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई आज उसी शराब को सम्पूर्ण बंदी में भी जारी रखने की रणनीति बनाकर प्रदेश की जनता को स्तब्ध कर दिया है।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते पूरे देश मे घरेलू हिंसा के ग्राफ वैसे ही बढ़ गए है उपर से सरकार लोगो को शराब पिलाकर घरेलू हिंसा को और ज्यादा बढ़ावा देने पर आमादा है।पिछले दिनों शराब दुकान खोले जाने के पीछे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा दिये गए तर्क को सांसद ने हास्यास्पद बताते हुए कहा कि अगर आत्महत्या रोकने का शराब दुकान खोले जाने के अलावे भी कई विकल्प हैं जिसे सरकार या तो सोंच नही पा रही या कुछ समझना नही चाह रही।

