जशपुर मुनादी।।
कोरोना वायरस के खिलाफ कुनकुरी विधायक यूडी मिंज पूरी तरह से एक्शन में हैं । नगरपंचायत कुनकुरी में पीडीएस दुकानों में भीड़ कम करने के लिए कार्डधारियों के घरों तक राशन पहुंचाने की तैयारी कराई है । इसके लिए सीएमओ के सामने वार्डवार राशन पहुंचाने के लिए वाहन की समस्या बताई । जिसपर विधायक ने अपने सहयोगी ट्रैकर मालिको से इस संकट की घड़ी में मदद मांगी तो 15 ट्रैक्टर मालिक सहर्ष तैयार हो गए।
कोरोना वॉलन्टियर प्रकाश मिकी बंसल, विकास अग्रवाल ने विधायक से मुलाकात कर शहर के अंदर जरूरतमंदों तक राशन की मदद पहुंचाने की जानकारी दी। मिकी ने इसके साथ ही कई एपीएल कार्डधारियों के द्वारा अपना राशन जरूरतमंदों को देने की बात बताई। इसके लिए डीलर रजनीकांत जैन को एपीएल कार्डधारियों के घर जाकर प्रक्रिया पूरी करने से इंकार करने की जानकारी दी । जिसपर विधायक ने तत्काल कलेक्टर , एसडीएम को कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद करने वाले कार्डधारियों की फोटो खींचने के निर्देश दिए।
कुनकुरी के पंचायतो के दौरे पर विधायक ने ढोढ़ीडाँड़ पँचायत में राशन वितरण का जायजा लिया। जहां सरपँच ने बताया कि पीडीएस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए मुहल्लों में जाकर राशन बांटा जा रहा है। इस दौरान एक - एक मीटर की दूरी, मुंह को कपड़े से ढंककर, हैंडवाश कराकर राशन दिया जा रहा है । वहीं यूडी मिंज ने एपीएल राशनकार्डधारियों से अपील की है कि अपने राशन जरूरतमंदों के नाम करें। जिससे कि इस विश्वव्यापी संकट में कोई भूखा न सोए । घर में ही रहकर कोरोना पर जीता जा सकता है।

