05-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- लॉक डाउन का लगातार उल्लंघन के बाद आईजी का तेवर बदला। जारी कर दिया नया फरमान...... खबर के लिए पढ़िए



अंबिकापुर मुनादी।।
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा थाली बजाने के आह्वान पर जिस तरह कई उत्साही लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ायी थी। वही आज दीप जलाने के पीएम के आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन का रुख़ बेहद सख्त नजर आ रहा है।

वही इसी बीच सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने सख्त हिदायत दी है कि शाम 7 बजे के बाद तफरीह करते सड़कों पर मिले तो खैर नहीं। आईजी रतनलाल डांगी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि शाम 7 बजे के लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। मीडिया, मेडिकल व इमरजेंसी सेवा को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को सड़क पर ना आने दें।

सभी पुलिस अधीक्षकों को ये भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि रात 9 बजे 9 मिनट के आह्वान के मद्देनजर कहीं पर भी भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित ना होने दें। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने के साथ-साथ वाहनों को लॉक डाउन तक जब्र्त करने के निर्देश दिये हैं। आईजी ने अपने निर्देश में कहा है कि बिना अनुमति प्राप्त वाहनों को भी जप्त कर न्यायालय पेश करें। चौक चौराहे पर बिना किसी काम के घूमने वालों से सख्ती से कारवाई करें। आवश्यक कार्य के लिए एक ही व्यक्ति को दोपहिया व चार पहिया वाहन में सवारी करने की इजाजत दें। हालांकि आईजी ने स्पष्ट रूप से पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि वे अनावश्यक रूप से कहीं भी बल का प्रयोग नहीं करें। वहीं शीर्ष अधिकारियों को इस बाबत निगरानी के निर्देश भी दिये हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News