05-April-2020


इस नायक को मुख्यमंत्री में ने भी किया सलाम, ट्वीटर पर लिखा आप ही तो हैं हमारे नायक, पढ़िए इस पुलिस वाले कि कहानी, आप भी कहेंगे ……. पढिये खबर



रायपुर मुनादी।।

कोरोना के संक्रमण को रोकने दिन रात एक कर देने वाली पूलिस को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश का "नायक" मानते है।दरअसल आज मुख्यमंत्री ने आज री ट्वीट करके बीते 18 मार्च से अपने घर परिवार की शक्ल नही देखने वाले भारत बरेठ को नायक बताया है।इनको लेकर एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि भरत बरेठ नाम के SHO जिंनके थाना क्षेत्र में AIMS हॉस्पिटल आता है उन्होंने बीते 18 मार्च से ही थाने को ही अपना घर बना लिया है।

कोरोना वायरस की पहली मरीज 18 मार्च को मिली थी जिसे AIMS में भर्ती कराया गया था उसी दिन से वो लगातार अपने थाना क्षेत्र में तो डटे ही हैं साथ ही साथ उन्होंने थाने को ही अपना घर और थाने में रहने वाले पुलिसकर्मियों को अपना परिवार मान लिया है ।

मुख्यमंत्री ने जब उक्त SHO के बारे में ट्विटर पर पोस्ट देखा तो उन्होंने उसी पोस्ट को री ट्वीट करते हुए लिखा -"आप ही हमारे नायक है सलाम है आपको"। आपको बता दें कि एसएचओ भारत बरेठ की पत्नी और दो बच्चे है जिनका फोटो भी ट्विटर पोस्ट में ट्वीट किया गया है। भारत मूलतः रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जब उनकी ड्यूटी जब AIIMS में लगने वाली थी उस समय ही उन्हें वस्तु स्थिति बताई गई थी जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News