रायगढ मुनादी।।
उच्च शिक्षा मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने विधायक निधि से, अपने अधिकारों का उपयोग करए हुए रायगढ़ जिला प्रशासन को 20 लाख रुपये प्रदान किया है। इस राशि का उपयोग प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने व कोरोना संबंधित सामग्री को क्रय करने में लगाएगी।
उमेश पटेल छत्तीसगढ़ के पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की थी इसके बाद तमाम मंत्रियों और विधायकों ने भी एक माह, तीन माह के वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया। इस बार भी उन्होंने अपनी ओर से पहल करए हुए जिला प्रशासन को विधायक निधि से बड़ी रकम प्रदान किया है ताकि कोरोना संक्रमण के रोकने के लिए किए जाने वाले प्रबंधन में यह राशि मददगार साबित हो।

