Munaadi Breaking - एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, 24 घंटे में 4 कोरोना मरीज ठीक हुए, अब सिर्फ दो का ही हो रहा इलाज, राजनांदगांव का मरीज हुआ स्वस्थ
रायपुर मुनादी।।
रविवार का दिन छत्तीसगढ के लिए शानदार और खुशखबरी देने वाली रही। 24 घंटे के अंदर इस राज्य के 4 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। अब राज्य में मात्र दो ही एक्टिव कोरोना मरीज रह गए हैं।
आज ठीक होने वाला मरीज राजनांदगांव का रहने वाला है उसका इलाज AIIMS रायपुर में चल रहा था। यह युवक थाईलैंड से आया था इसके बाद जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब वह स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो गया है

