05-April-2020


लॉक डाउन में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने जब कि कार्रवाई, पकड़ा गया शराब का जखीरा, भेजा जा रहा था मध्यप्रदेश



बलौदाबाजार मुनादी।।

बलौदाबाजार के नए एसपी प्रशांत ठाकुर एक्शन में, जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी। रविवार 05 अप्रैल को आबकारी एक्ट में प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही, 20 लाख का शराब जप्त मध्यप्रदेश पासिंग ट्रक में भर जा रहा था मप्र का 500 पेटी गोवा अवैध शराब । 03 अप्रैल को भी बलौदाबाजार पुलिस ने पकड़ी थी 3.50 लाख की 80 पेटी मप्र की शराब।

बलौदाबाजार जिले के नए एसपी प्रशांत ठाकुर ने 25 मार्च को पदभार ग्रहण करते ही जिले में अवैध कार्यो पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।

एसपी के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध कार्यो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हो गई। आज रविवार को दोपहर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अवैध शराब का बड़ा खेप जाने वाला है इस पर एसपी ने पॉइंट लगाया और मध्यप्रदेश पासिंग ट्रक क्रमांक MP 07 HB 3828 में 500 पेटी गोवा अग्रेंजी शराब पकड़ा गया है। एसपी द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके कारण डंप की गई इस अवैध शराब को अंदरूनी एवं जंगल के रास्ते दूसरे जगह शिफ्ट करने की सूचना मिली थी। कि सूचना पर श्रीमती निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं श्री के.बी. द्विवेदी एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन पर सुहेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था। जिस पर प्रभारी ने अपने टीम के साथ इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

थाना सुहेला पुलिस द्वारा सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तथा इस क्षेत्र से आने जाने वाले सभी रास्तों एवं अंदरूनी मार्गो पर निगाह रखी जा रही थी।

जिसमें आरोपी ट्रक चालक द्वारा मोहरा रोड हिरमी ट्रक यार्ड के पास पकड़े जाने के डर से माल सहित ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जिसमें रविवार को ग्राम हिरमी में ट्रक यार्ड के पास से अवैध शराब से भरी गाड़ी को सुहेला थाना प्रभारी के द्वारा पकड़ा गया। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया साथ ही लॉक डाउन में लगी टीम को भी सूचित किया गया लेकिन ड्राइवर का पता नही चल पाया।

पुलिस द्वारा सिविल टीम लगाकर भी पतासाजी की जा रही है। वही ट्रक से गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। जिससे आरोपी की जल्द पकडाने की उम्मीद है। जप्त की गई 500 पेटी अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश की है।

जिसकी कीमत प्रिंटरेट पर करीब 20 लाख रुपये है। सुहेला पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि 03 अप्रैल को भी थाना पलारी ने 80 पेटी अवैध शराब पकड़ा था जो कि मध्यप्रदेश की थी जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपये थी।

बलौदाबाजार पुलिस ने पिछले 8 दिनों में अब तक (1) थाना सिमगा के ग्राम रिंगनी से 6480 एमएल गोवा शराब, (2) थाना गिघौरी ने 6 लीटर महुआ शराब (3) थाना पलारी के ग्राम नवागांव से 3 लीटर महुआ शराब (4) थाना बिलाईगढ़ ने 2 लीटर महुआ शराब (5) थाना सरसींवा के ग्राम चारभाठा से 3 लीटर महुआ शराब, (6) थाना सलिह के ग्राम बेलारी से 3 लीटर महुआ शराब (7) थाना कसडोल के ग्राम मरदा से 2 लीटर महुआ शराब (8) थाना कसडोल के ग्राम जुड़ा से 1.5 लीटर महुआ शराब (9) थाना कसडोल के ग्राम लवन से 2 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम लवन से ही 2 लीटर महुआ शराब जप्त कर सभी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News