05-April-2020


विधायक ने कहा-ढीला ढाला रवैया बर्दाश्त नही करूँगा" जब बीएमओ ने बताया अभाव तो नाराज हो गए विधायक ,पढ़िये और जानिए आखिर हुआ क्या ....



जशपुर मुनादी//

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई दिनों से लगातार एक्शन मोड़ में आये कुनकुरी  विधायक यू डी मिंज आज बगीचा क्षेत्र के लोगो का हाल चाल जानने बगीचा सामुदायिक अस्पताल पहुँचे जहाँ जरूरी व्यस्थाओं की किल्लत की बात सुनकर उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी जताई ।


पढिये पूरी खबर 

जिला आदिवासी परियोजना सलाहकार समिति के अध्यक्ष व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई अच्छी मिली। विधायक के आने की सूचना मिकते ही बीएमओ दुबे अस्पताल पहुंचे और कोविड-19 को लेकर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कराया। बीएमओ से कोरोना वायरस से बचाव के साधनों के बारे में पूछा तो पीपीई किट,सेनिटाइजर,N-90 मास्क की कमी बताई।  जिसपर तत्काल सीएमएचओ को फोन लगाया और इस बात पर नाराजगी जताई कि इस संकट के समय ढीला-ढाला रवैया बर्दाश्त नहीं करूंगा। विधायक ने बगीचा , रायकेरा,महादेवडाँड़, बटाईकेला,खुटेरा, कांसाबेल में प्रशासन द्वारा लगाए गए कोरोना बेरियर पर रूककर ड्यूटी कर रहे पटवारी,पुलिस के जवान,कोटवार से अलर्ट रहने को कहा । ऐसे बैरियरों पर  सेनेटाइजर नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई और बीएमओ को तत्काल सभी बैरियरों पर सेनेटाइजर, मास्क भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस को लेकर लोग काफी जागरूक हैं ।  खुटेरा पँचायत में कांसाबेल - बगीचा रोड पर बने बेरियर में पँचायत की भृत्य कौशल्या देवी से मुलाकात की। कौशल्या ने बताया कि मेरे गांव को कोरोना से बचाने के लिए काम कर रही हूँ। कुनकुरी विधायक कौशल्या की बात सुनकर काफी प्रभावित हुए और एक मास्क दिया।यूडी मिंज के साथ दौरे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोजसागर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हसन, युवा कांग्रेस के नेता रवि शर्मा, सन्तोष पिंटू यादव शामिल थे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News