06-April-2020


दीये की रोशनी से जगमगा उठा जशपुर ..इन्होंने भी जलाया दीया और दिया कोरोना के विरुद्ध राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश



जशपुर मुनादी//

प्रधानमंत्री के आह्वान पर 5 अप्रैल को राष्ट्रीय एकता और कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए एकजुटता का संदेश देने रात 9 बजे 9 मिनट तक दीया जलाने दिए गए देशव्यापी संदेश का असर जशपुर में भी देखने को मिला ।

https://youtu.be/8-WKvAW8Tx4

शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रो में भी रात के 9 बजते ही सभी ने अपने अपने घरों के लाईट बुझा दिए और संसाधनों के मुताबिक किसी ने दीया जलाया ,किसी ने कैंडल तो किसी ने मोबाईल के फ़्लैश लाईट तो टॉर्च भी जलाए। 

https://youtu.be/MOrCdo2f8Vk

सक्षमता के हिसाब से किन्ही ने घी के दीये जलाए तो जिंनके पास घी नही था उन्होंने सामान्य तेल से भी दीया जलाकर अपने गाँव ,घर ,गली ,मुहल्लों को रोशन कर दिया।   

  9 बजते ही पूरे जिले की तस्वीर दीवाली की शक़्ल में बदल गई, बुजुर्ग ,महिलाएं,नौजवान और यहां तक कि बच्चों ने भी 5 अप्रैल को दीप पर्व में हिस्सा लेकर घातक कोरोना वायरस के विरुद्ध राष्ट्रीय एकता का शानदार परिचय दिया।   

https://youtu.be/_vMjzqSdAXA

    खाश बात ये भी देखने को मिला कि दीया जलाकर रोशनी फैलाने के क्रम में कहीं कहीं मंत्रोच्चार तो कहीं मां भारती के यशगान में गीत भी गाये गए तो कई ऐसे भी थे जिन्होंने 22 मार्च की तरह अपने अपने घरों में थालियां भी बजायी । 

https://youtu.be/CZUXi8eljBk

     हांलाकि सोशल मीडिया में  राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोग दीया जलाने का विरोध भी करते रहे

लेकिन दीया पर्व को लेकर जनमानस की उत्सुकता के आगे मुट्ठी भर लोगों का विरोध कम से कम जशपुर में देखने को नही मिला।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News