06-April-2020


Munaadi Breaking - चर्चित कांग्रेस नेता लॉक डाउन के दौरान जुआ खेलते पकड़ाए, पुलिस ने किया मामला दर्ज, महिला अधिकारी से विवाद के बाद आये थे चर्चा में



रायगढ़ मुनादी।।

महिला अधिकारी से विवाद के बाद चर्चा में आये एक कांग्रेसी नेता पुलिस के चपेट में आ गए। दरअसल लॉक डाउन के दौरान मनोरंजन के लिए नेताजी जुआ खेल रहे थे उसी समय पुलिस ने वहां दबिश दे दी और वे पकड़ में आ गए। उनके साथ 5 और लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनके पास से नकद राशि भी बरामद की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरिया के अग्रसेन भवन के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी तो मय कांग्रेस नेता 6 लोग पकड़ में आ गए। उनको मुचलके पर छोड़ दिया गया और बाद में एफआईआर दर्ज की गई। जुआ खेलने वाले लोगों के पास से लगभग 17 हजार रुपये भी बरामद किए गए।

आरोपियों में से एक अरुण शर्मा जनपद पंचायत सदस्य पति हैं इससे पूर्व वे लूकापारा के सरपंच पति थे। अरुण शर्मा कांग्रेस के नेता भी हैं। ये चर्चा में तब आये थे जब बरमकेला जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ इंजीनियर सोनल जैन ने इन पर कई आरोप लगाए थे। यही नहीं आरोप के बिना पर अरुण शर्मा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News