06-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- कलेक्टर ने शक्कर कारखाना में नियुक्त किया नोडल अधिकारी....प्रबंधन की लापरवाही के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में आज से होगी खरीदी शुरू......



प्रतापपुर मुनादी।।
मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी को नोटिस के बाद कलेक्टर सूरजपुर दीपक सोनी ने संयुक्त कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को कारखाना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर सूरजपुर द्वारा यह व्यवस्था कारखाना प्रबंधन की लापरवाही को देखते हुए बनाई है। आज से कारखाना में गन्ना कृषकों के गन्ने की खरीदी आरम्भ होने वाली है।

किसान हित व कृषकों के समक्ष आजीविका संकट को देखते हुए शासन की पहल पर आज से शक्कर कारखाना केरता में गन्ने की खरीदी आरम्भ की जानी है। इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों की ओर से कारखाना प्रबंधन को निर्देश दिए जा रहे थे, जिसमें किसानो को गन्ना पर्ची का वितरण व अन्य व्यवस्थाएं शामिल थी। शासन की इस सकारात्मक पहल के बाद आज खरीदी से एक दिन पूर्व तक कारखाना प्रबंधन ने कोई माकूल तैयारी नहीं की थी। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों ने सीधे तौर पर शासन से शिकायत करते हुए आक्रोश व्यक्त किया था। इसी से नाराज जिला कलेक्टर ने कल कारखाना के एमडी विनोद बुनकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने कारखाना में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अलग से संयुक्त कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को कारखाना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस आदेश में यह आदेशित किया गया है कि खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संक्रमण बचाव के लिए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जावे।

आदेश में उन किसानों को प्राथमिकता दिए जाने का उल्लेख किया गया है, जिन्होनें एक मर्तबा भी गन्ना विक्रय नहीं किया है। साथ ही आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जिन कृषकों ने गन्ना विक्रय कर दिया है उन्हें गन्ने की पर्ची क्रमानुसार वितरित की जावें। इस आदेश के बाद से आज से कारखाना में जिला प्रशासन की निगरानी में गन्ना खरीदी आरम्भ कर दी जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News