06-April-2020


इस पावर प्लांट के उत्पादन चालू रहने पर विवाद, प्रबंधन ने कहा- सिर्फ पावर प्लांट चालू है क्योंकि ………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

जिले के नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड के यथावत चालू रहने से विवाद उत्पन्न हो गया है। दूसरे छोटे प्लांट्स का कहना है कि जब जिले के सारे प्लांट्स को बंद कर दिया गया है तब सिर्फ नलवा स्टील एंड पावर क्यों यथावत चालू है ? मुनादी ने इस संबंध में उद्योग प्रबंधन सहित प्रशासन से भी बात की है जिसमें उसका कारण बताया गया लेकिन इनके जवाब से अन्य प्लांट के प्रबंधन संतुष्ट नहीं हैं।

लॉक डाउन के बाद MHA (ministry of home affairs) से एक गाइड लाइन जारी किया गया था जिसमें यह गया था कि ब्लास्ट फर्नेश बेस्ड स्टील प्लांट्स और पॉवर प्लांट्स पर इस लॉक डाउन का कोई असर नहीं होगा। जिले के सभी उद्योगों को बंद कराया गया है ऐसे में वे उद्योग सवाल उठा रहे हैं जिनके प्लांट्स बंद है। उनका कहना है कि किसी एक उद्योग पर रहम और बाकी पर सितम जैसे हालात हैं।

जिले के ज्यादातर स्टील उद्योगों के साथ पावर प्लांट भी जुड़ा हुआ है। स्टील उद्योग फर्नेश बेस्ड हो या नहीं लेकिन पॉवर प्लांट सबके साथ है। ऐसे में ये उद्योग कह रहे हैं कि हमारा भी पॉवर प्लांट्स चलने दया जाय। जहां तक नलवा स्टील एंड पावर का सवाल है उसके प्रबंधन का कहना है कि हमारा पॉवर प्लांट चालू है क्योंकि कॉलोनी के भी बिजली सप्लाई के लिए प्लांट के बिजली का ही आसरा है क्योंकि इस प्लांट में बाहर से बिजली नहीं आती। इसके अलावा हमने पावर प्लांट चलाने की अनुमति के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया हुआ है।

इस संबंध में जब मुनादी ने जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग के CGM से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है अभी कलेक्टर साहब ही इस बारे में बता पाएंगे। हालांकि उन्हों के भी नलवा कॉलोनी की बिजली समस्या के बारे में बताया कि वहां बाहर से बिजली नहीं ली गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News