प्रतापपुर मुनादी।।
प्रतापपुर कनकनगर में संचालित डीएवी स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों के अभिभावक को व्हाट्सएप्प ग्रुप से जोड़कर ई-क्लासेस आरम्भ की है, जिसको अभिभावकों द्वारा सराहा जा रहा है।कोरोना संक्रमण के दौरान स्कूल बन्द होने से बच्चों की पढ़ाई पर काफी विपरीत असर पड़ रहा है। इस अवधि में बच्चों को प्रत्यक्ष तौर पर पढ़ाई को लेकर काफी नुकसान हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतापपुर कनकनगर में संचालित डीएवी स्कूल के प्राचार्य निवास राव ने ई-क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया है।
इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य निवास राव ने बताया कि अलग-अलग विषय के शिक्षक ने अपने विषयानुसार अलग-अलग ग्रुप के माध्यम से बच्चे के अभिभावकों को व्हाट्सएप्प ग्रुप से जोड़ दिया है और अभिभावक के माध्यम से बच्चों को कोर्स करा रहे है। स्कूल के संचालित इन सभी ग्रुप में स्वयं प्राचार्य भी जुड़े हुए है, जो लगातार इसकी मानेटिरिंग कर रहे है। इस ई-क्लास के आरम्भ होने से अभिभावक खुश है। एक चर्चा में प्राचार्य निवास राव ने बताया कि इस समय अगर बच्चे पढ़ाई से दूर रहेंगे तो उन्हें बाद में काफी परेशानी जाएगी, ऐसे में पढ़ाई पिछड़ने के साथ बच्चों की एकाग्रता भी खत्म होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन पढ़ाई को ई-क्लास के माध्यम से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके प्रारंभिक परिणाम अच्छे आ रहे है। इसमें संस्था के आकांक्षा सिंह, हेमंती पाल, युयांका टाइनी, मनोज भोई, खुशनुमा बेगम, रीना चौधरी, सहाना साबना, रमेश, नलिनी सिंह, सत्यम साहू, यशवंत साहू, रीना तिवारी व श्रेयशी टीचर्स शामिल है।

