06-April-2020


Munaadi Breaking - एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, कोरबा का पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट नेगेटिव, घर के लिए होगा रवाना



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ के लिए कल से लगातार खुशखबरी मिल रही है। जहां पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और देश के आंकड़े असहज करने वाले हो रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। आज कोरबा जिले के एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसके स्वस्थ होने की।पुष्टि हुई है। वास स्वस्थ होकर घर जाने वाला है।

छत्तीसगढ में कुल 10 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिनका इलाज AIIMS रायपुर में किया जा रहा था। लेकिन धीरे- धीरे सभी मरीज तजिक होने के कगार पर हैं। अबतक 9 मरीज ठीक और स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब कोरबा का एक मात्र नाबालिग मरीज ही बचा है जिसका इलाज AIIMS में चल रहा है।

देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अबतक देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या 4077 हो गयी हैं वहीं इस बीमारी से मारने वालों की संख्या 109 तृक पहुंच चुकी है। हालांकि देशभर में 291 लोग ठीक भी हो चुके हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News