06-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:सरकारी राशन वितरण में धांधली ,2 माह के जगह दे रहे थे……कलेक्टर से हुई शिकायत तो फौरन पहुंचे एसडीएम और हुई कार्यवाही….पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी की मुनादी//सरकारी राशन वितरण के दौरान मुनाफाखोरी करने वाले सेल्समैनो के खिलाफ कार्यवाही का क्रम जारी है।बलरामपुर जिले के राजपुर में राशन वितरण के दौरान मुनाफाखोरी की शिकायत में एसडीएम द्वारा कार्यवाही किये जाने की खबर आ रही है ।
राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु लागू किए गए लाॅकडाउन के दौरान आम लोगों को आसानी से राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु महत्वाकांक्षी निःशुल्क दो महीने का चावल वितरण एवं किफायती दर पर अन्य खाद्य सामाग्री वितरण का कार्य शुरू किया गया है,कुछ मुनाफाखोर सेल्समैन इन गरीब परिवार के राशन को गोलमाल करने से बाज नही आ रहे हैं।बलरामपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के समक्ष ग्रामीणों के द्वारा राशन कम दिये जाने के शिकायत के बाद राजपुर एसडीएम को शिकायत की जांच के दिये आदेश पर आज खाद्य निरीक्षक ने शिकायत की पुष्टि करने मौके पर पंहुचे,माह अप्रैल एवं मई तक के दो महीने का एकमुश्त राशन वितरण के कार्य में कालाबाजारी किये जाने की शिकायत पर बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड के कोटागहना शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन व सरपंच अगूस्टीन के विरूद्ध शिकायत की जांच करने खाद्य निरीक्षक जयपाल सिंह पंचायत भवन कोटाहना पहुंच कर शिकायतकर्ताओं से लिखित ब्यान ले कर अग्रीम कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन राजपुर एसडीएम आर.एस.लाल के समक्ष प्रस्तुत किया।

खाद्य निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटाहना द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन व सरपंच अगूस्टीन को इस योजना के अंतर्गत लोगों को दो महिनो का राशन निशुल्क वितरण करने का निर्देश दिया गया था,लेकिन शिकायतकर्ता संतोष गुप्ता,बृहस्पति नगेशिया,बासो बाई,मंगरी,रेनू का शिकायत आया कि कई लोगों को 5kg,14kg,2kg चावल व शक्कर भी दो महीने के जगह एक महीने का दिया गया है।जो कि हमारे द्वारा शिकायतकर्ताओं को बुलाकर सभी का पक्ष व ब्यान लेकर सेल्समैन व सरपंच के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता देखा गया जिसपर हमने अग्रीम कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारी को आवेदन भेज दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News