जशपुर मुनादी// जब बच्चे ने अपनी मां के हांथो में दिया राशन का पैकेट तो ख़ुशी से माँ की आंखे डबडबा गईं।और माँ ने बेटी को सीने से लगा लिया। वहीं पिता के चेहरे पर मुस्कुराहटें विखर गईं... यह नजारा आज शिक्षको के मैडम द्वारा राशन घर घर पहुँचाने के दौरान देखा गया ..बगीचा ब्लॉक के सुदूर पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती डुहडुहकोना में जब गुरुजन चावल और दाल का पैकेट लेकर पहुंचे तो.. बस्ती में ख़ुशी की लहर दौड़ गई...
पहाड़ों और खूबसूरत वादियों से घिरे गांव डुहडुहकोना में पहाड़ी कोरवा जनजाति निवास करती है.... इस गांव में पैदल ही जाया जा सकता है. आज सुबह जब यहाँ के प्राथमिक स्कूल की मेम राशन का पैकेट लेकर सोमारी बाई के घर पहुंची... और बताया की इस पैकेट में आपके मुन्ना और मुन्नी का राशन है... यह सुनते ही दरवाजे के ओट में खड़ी मुन्नी दौड़कर मेम के हाँथ से पैकेट ले लिया... और लेकर माँ के हांथो में रख दिया.. मां ने मुन्नी को गले लगा लिया... ग्राम पंचायत ढोढरअम्बा के इस बस्ती में यहाँ पदस्थ दोनों टीचर ने कोविड 19 की सावधानियां बता कर उन्हें जागरूक भी किया....


