जशपुर मुनादी।
खबर जशपुर जिले के बगीचा से है जहां बगीचा तहसीलदार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरईपानी स्थित ईंट भट्ठे को सीज कर दिया गया है।
बगीचा तहसीलदार डॉ टी डी मरकाम ने दूरभाष से मुनादी को बताया कि लॉक डाउन के दौरान सरईपानी स्थित रतन शर्मा निवासी कांसाबेल का ईंट भट्ठा संचालित था, ईंट भट्ठे में लॉक डाउन के नियमो की अनदेखी करते हुए करीब 20 मजदूर मौके पर ही काम करते पाए गए। जिस कारण कार्यवाही करते हुए ईंट भट्ठे को सीज कर दिया गया है।
हम आपको यह भी बता दें कि लॉक डाउन के दौरान बगीचा का प्रशानिक अमला बिल्कुल सचेत और सजग है, लॉक डाउन के परिपालन के लिए बगीचा का प्रशासनिक अमला क्षेत्र ,गांव और सड़क को दिन रात एक किये हुए है। उद्देष्य यही की कोरोना की यह महामारी किसी को छुए न।

