अंबिकापुर मुनादी।।
अपनी मां व गांव के 3 अन्य लोगों की शनिवार की रात टांगी से हमला कर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया। वही जेल प्रशासन के द्वारा उसकी मानसिक स्थिति खराब होने की अंदेशा पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज कराया जा रहा है। यहां भी अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ उसका रवैया ठीक नहीं है। वह उनसे बद्तमीजी कर रहा था।
विगत बीते शुक्रवार की देर शाम को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ के सरनापारा निवासी ईश्वर राम पैंकरा ने शनिवार की रात अपनी 70 वर्षीय मां मनबसिया पैंकरा व पड़ोस के 50 वर्षीय राजकुमार पैंकरा, 50 वर्षीय मोहन बरगाह व 70 वर्षीय जबरसाय को टांगी से हमला कर नृशंस हत्या कर दी थी। इस दौरान वह 3 मवेशी व 7 मुर्गियों को भी मार दिया था। इस मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर अंबिकापुर जेल भेज दिया था। यहां जेल प्रबंधन ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं देख उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपी के द्वारा डॉक्टरों से की जा रही है बदसलूकी।
यहां उसे कड़ी सुरक्षा में रख कर अस्पताल के जेल वार्ड के बगल में एक वार्ड में अकेले रख कर इलाज कराया जा रहा है। इलाज के दौरान भी वह कई तरह की हरकत करता रहा। यहां चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ भी उसका रवैया ठीक नहीं था। इस लिए उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
हाल ही में पंच का लड़ा था चुनाव।
गौरतलब है कि आरोपी युवक ने पंचायत चुनाव में पंच पद के लिए खड़ा था। इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गांव वालों का यह भी कहना है कि वह तंत्र पूजा करता था। शनिवार की रात भी उसने पूजा करने के बाद मां व 3 पड़ोसियों की हत्या कर दी थी।

