06-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- लॉक डाउन के बीच सरगुजा रेंज के आईजी की अनोखी पहल से 24 घंटे ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला करेंगे बुलंद.........



अंबिकापुर मुनादी।।

देश में करोना संक्रमण से बचने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग बढ़ावा देने के लिए पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर सरगुजा संभाग के पड़ोसी राज्यों कि सीमाओं को सील कर दी गई है। ऐसे में लॉक डाउन का पालन करने में लगे पुलिस महकमे का मनोबल बढ़ाने हेतु सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने उन जांबाज पुलिस अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि जब से प्रदेश में लाग डॉन की घोषणा हुई है तब से लेकर आज तक पुलिस जवानों के द्वारा सड़कों समेत गली मोहल्ले वह चौक चौराहों पर 24 घंटे अपनी तैनाती देकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। और पुलिसिंग सेवा के बीच जनता से समन्वय स्थापित कर लोगों को घर में रहने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं ऐसे ही जांबाज पुलिसकर्मियों को उनके उत्साहवर्धन मनोबल को ऊंचा उठाने हेतु सरगुजा रेंज के आईजी श्री रतनलाल डांगी के द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। सरगुजा रेंज श्री डांगी ने पांचो जिले के पुलिस कप्तान को निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन एक जिले से एक टीआई, 2 एसआई, दो एएसआई, दो हेड कांस्टेबल व 5 कांस्टेबल की सूची भेजे। जिनको प्रतिदिन नगद राशि देकर पुरस्कृत कर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News