रायपुर मुनादी//
कोरोना संक्रमण से संबंधित छग मव रहने वाले लोगो के लिए खुशखबरी ये है कि पूर्व में पाए गए कोरोना संक्रमण के 10 मरीजों में से 9 मरीजों को पूरी तरह ठीक करके डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब प्रदेश में केवल और केवल मरीज शेष रह गया जिसकी गहन चिकित्सा जारी है
और उम्मीद की जा रही है कि 10वा मरीज भी बहुत जल्द स्वस्थ होकर घर लौट जाएगा। प्रदेश में अब तक किये गए कोरोना टेस्ट की संख्या 2303 है जिनमे2281 लोगों के परिणाम निगेटिव आये है बाकि अन्य के रिपोर्ट आने बाकी है ।सुरगुजा संभाग की बात करें तो अबतल 153 लोगों के सेंपल लिए जा चुके है और सभी सेंपल के परिणाम निगेटिव आये हैं।इसी तरह बिलासपुर संभाग की बात करें तो कूल 413 लोगो के सेंपल लिए गए और किसी मे भी कोरोना पॉजिटिव नही पाया गया बल्कि इस संभाग के पूर्व में पाए गए 2 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने अपने घर जा चुके हैं। इसी तरह पूरे प्रदेश में कूल 12 सेंपल के रिपोर्ट आने बाकी हैं ।
Who situation report के मुताबिक सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से लड़ने आवश्यक कीट भेज दिए गए हैं और सभी प्रदेश वासियों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किये जाने की अपील गयी है ताकि कोरोना से लड़ाई में पूर्ण रूप से विजय हासिल किया जा सके ।



