07-April-2020


जिला प्रशासन के साथ कोरोना पर काँग्रेस करेगी कदम ताल….पीसीसी अध्यक्ष के साथ जशपुर जिलाध्यक्ष की वीडियो कांफ्रेंसिंग ,सुनिये क्या बोले जिलाध्यक्ष



जशपुर मुनादी।।

जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के जिलाध्यक्ष मनोजसागर यादव ने प्रदेश कांग्रेस संगठन के द्वारा की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में बाहर से 2628 लोग आये हैं जिन्हें आईसोलेशन में रखा गया है । जिले में 42 लोग विदेशों से लौटे थे। इनमें से 26 के सेम्पल भेजे गए थे ।

https://youtu.be/IHSKPu9-fZs

26 सेम्पल में से 15 लोगों का सेंपल टेस्ट कोरोना निगेटिव आया है । जिले में कोरोना लाकडाउन के कारण समस्याओं के बारे में बताया गया । इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जशपुर और दुर्ग जिले में एपीएल राशनकार्डधारी अपना राशन जरूरतमंदों के लिए दान कर रहे हैं। सीएम ने कुनकुरी विधायक यूडी मिंज की पहल के बाद एपीएल राशनकार्डधारी जो स्वेच्छा से अपना राशन छोड़ रहे हैं सभी का आभार व्यक्त किया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल , स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के कारण प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता को कोरोना से सुरक्षित रखा है। सभी जिलाध्यक्षों को जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना वायरस को हराने के काम में जुट जाने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए अति आवश्यक कार्यों को शुरू करने की तैयारी में है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News