07-April-2020


सांसद ने जारी किया संदेश ,उज्ज्वला योजना को लेकर बताई ये बात …..देखिये वीडियो, सुनिये सांसद का पूरा संदेश



जशपुर मुनादी।।

कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में हुए लॉक डाउन के बाद आम जनता की बुनियादी सुविधाओं का सरकार पुरा ख्याल रख रही है और सरकार की योजना घर घर पहुँचे इसके लिए सरकार के प्रतिनिधि आये दिन लोगो को संदेश जारी कर रहे हैं।इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लॉक डाउन में केंद्र सरकार द्वारा गैस उपभोक्ताओं को दी जा रही तमाम सहूलियतों के बारे में बताने के लिए आज एक वीडियो संदेश जारी किया है ।जारी वीडियो संदेश में उन्होंने उज्जवला योजना की उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं के खाते में रसोई गैस के लिए पैसे जमा कर दिए गए है उन पैसों को खाते से आहरण कर या स्वाइप करके एजेंसी में पैसा भुगतान करें और योजना का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि कई इंडेन ग्रामीण वितरकों और जिला प्रशासन से इस बारे में उनकी लगातार चर्चा हो रही है किन्ही उपभोक्ता को कोई तकलीफ नही होगी जिन्हें कोई दिक्कत हो वो नजदीकी वितरक से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

सुनिये सांसद का पूरा संदेश

https://youtu.be/E3T6DfoeoW0








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News