07-April-2020


रायगढ़ की बेटी नेशनल जॉग्राफी चैनल में, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने यू ट्यूब में किया अपलोड, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में बेहतर काम कर प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान व पुरस्कार प्राप्त करने वाली शहर की बेटी मोनिका इजारदार को रविवार को नेशनल जॉग्राफी चैनल के एक कार्यक्रम एक डॉक्यूमेंट्री दिखायी गयी। हालांकि उसमें मोनिका जैसे कुछ और किरदार भी थे लेकिन मोनिका हिंदी भाषी क्षेत्रों की प्रभावशाली तरीके से नेतृत्व कर रही थी। यही नहीं चैनल के इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने यू ट्यूब पर भी अपलोड किया है।

मोनिका इजारदार रायगढ़ शहर की रहने वाली है और जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वाहन किया। यही कारण है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया। मोनिका ने सुदूरवर्ती गांवों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और लोगों को शौचालय बनाने के लिए तैयार किया। यही कारण है कि आज भी जिले के उन सुदूरवर्ती गांवों में भी शौचालय देखा जा सकता है जहां साईकल से पहुंचना दूभर माना जाता है।

मोनिका को इस काम के लिए कई संस्थाओं ने सम्मानित किया। यही नहीं भारत के स्वच्छता मिशन पर अमेरिका के पेन्सिलविन्या यूनिवर्सिटी में किये जा रहे शोध पुस्तक में भी उनका जिक्र किया गया है और अच्छी जगह दी गई है।

शहर को ऐसे ही बेटियों पर नाज है। जिले को केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला घोषित किया गया है जहां पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली यह बेटी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News