07-April-2020


भाजपा के इस नेता ने अपना वार्ड सेनेटाइज किया, प्रेशर मशीन लादी कंधे पर और सेनेटाइजर का किया छिड़काव, यही है अभी असली जिम्मेदारी, पढिये खबर



रायगढ मुनादी।।

लॉक डाउन के इस दौर में प्रशासन और पुलिस जब पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा में जुटी है ऐसे में शहर में एक ही काम बहुत जरूरी है सेनेटइज़ेशन का काम। जब देश का लगभग हर शहर सेनेटाइज किया जा रहा हो ऐसे में रायगढ़ नगर निगम उदासीन बना हुआ है तब इस जिम्मेदारी को उठाया भाजपा नेता आशीष ताम्रकार ने। अपने पीठ पर मशीन लादी, घोल बनाया और आपमे साथियों के साथ अपने वार्ड को सेनेटाइज किया।

अशीष ताम्रकार ने युवाओ के सहयोग से वार्ड को सेनेटाइज किया गया। पूरे वार्ड में प्रेशर मशीन से मिथाइल पेराथियान ब्लीचिंग पाउडर मिला कर पूरे वार्ड में छिड़काव किया गया। जिला भाजपा मंत्री एवम पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने कहा है कि वर्तमान में छह हजार की जनसंख्या और दो हजार से अधिक के मतदाता वार्ड में महज 500 नग मास्क और 250 नग सेनेटाइजर वितरण नगर निगम द्वारा किया गया है  जिसे बढ़ाये जाने की जरूरत है। उंन्होने नगर निगम आयुक्त से इस बाबत अनुरोध किया है।

उंन्होने कहा है कि महापौर और सभापति द्वारा वार्ड को सेनेटाइज करने की दिशा में आज पर्यंत तक कोई प्रयास नहीं किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनता और जागरूक नागरिकों के बार बार आग्रह के बावजूद वार्ड को सेनेटाइज न करने पर पार्षदों ने अपने संसाधनों से वार्ड को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया है इस क्रम में वार्ड नम्बर दो के पार्षद अशोक यादव द्वारा पानी की टँकी को वाहन में रख कर टुल्लू पम्प फिट कर वार्ड सेनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ अनेक वार्ड के पार्षद ले रहे है। जिला मंत्री ने आशीष ने कहा कि पार्षद अशोक के इसी वाहन का उपयोग कर निजी खर्च पर वार्ड वासियों के सहयोग से वार्ड को सेनेटाइज किया गया।

श्री ताम्रकार ने कहा है कि वर्तमान समय मे जिला एवम पुलिस प्रशासन की बेहतरीन भूमिका की बदौलत लॉक डाउन बेहद सफल रहा है। महापौर और सभापति भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिक से संवाद स्थापित कर व्यवस्था और बेहतर कर सकते है जिसमे इस तरह की चूक से बचा जा सकता है।

बहरहाल छोटे अतरमुडा वार्ड में सेनेटाइज कर उन्होंने भी अपना समाजिक उत्तरदायित्व निभाया , साथ ही सेनेटाइजर और मास्क वितरण किया , इस  पुनीत  कार्य मे मेरे साथ चन्द्रजीत ठाकुर , राजाराम डनसेना , विनोद नागेश , प्रकाश आनंद , गगन राजपूत , गौरव इजारेदार भी थे, हम इस कार्य के लिए अशोक यादव पार्षद के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News