07-April-2020


Munaadi Breaking - व्हाट्सएप्प पर भ्रामक खबर फैलाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला, ग्रुप एडमिन ने खुद करवाई रिपोर्ट, पढ़िए पूरा मामला



रायगढ़ मुनादी।।

मंगलवार को सारंगढ़ थानांतर्गत खुडूभांटा निवासी एक साप्ताहिक अखबार के संपादक एवं प्रकाशक हरिनाथ खूंटे द्वारा कृष्ण कुमार महिलाने निवासी बरतुंगा के विरुद्ध व्हाट्सएप ग्रुप में कोविड-19 महामारी को लेकर भ्रामक खबरें फोटो के साथ पोस्ट किए जाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, जिस पर आरोपी कृष्णकांत महिलाने के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/2020 धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उस व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन है तथा महिलाने सहित कई अन्य लोग भी इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं 06 अप्रैल के रात्रि कृष्ण कुमार महिलाने द्वारा असामाजिक व झूठी भ्रामक समाचार फोटो के साथ पोस्ट किया था जिसे लेकर ग्रुप एडमिन हरीनाथ ने तुरंत उस पोस्ट को कृष्ण कुमार को डिलीट करने के लिए बोले पर कृष्ण कुमार उस पोस्ट को डिलीट नहीं किया जिससे ग्रुप एडमिन के नाते वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए थाना सारंगढ़ में आज कृष्ण कुमार कुमार महिलाने के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएं हैं ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में सभी सोशल साइट पुलिस के सायबर सेल की निगरानी में है । जिससे ऐसी भ्रामक व अराजकता फैलाने वाले पोस्ट, ट्वीट्स आदि की सूचनाएं प्राप्त होने पर अथवा संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News